इस पेज पर
01

वे कौन हैं

Clara और Leo AI कोच हैं। Pat, Dana, Marlo और आपकी बातचीत के बाक़ी लोग AI अभ्यास साथी हैं। उनके चेहरे और आवाज़ें AI से बनाई गई हैं। वे असली इंसान नहीं हैं, और कोई इंसान सुन नहीं रहा।

02

वे क्या करते हैं

अभ्यास साथी की भूमिका आपकी बातचीत में सामने वाले की होती है, जैसे मैनेजर, डॉक्टर या इंटरव्यू लेने वाला। जवाब तब आता है, जब आपकी बात पूरी हो जाए, और बीच में कभी नहीं टोका जाता। कोच की तरफ़ से दिखता है कि आपने क्या कहा, आपके अपने शब्दों के साथ, और आज़माने के लिए एक बात।

03

वे क्या नहीं कर सकते

AI से चूक हो सकती है। यह टीचर, वकील, डॉक्टर या थेरेपिस्ट नहीं है, और आपकी ज़िंदगी के असली लोगों को नहीं जानता। जो काम आए, उसे लें और बाक़ी छोड़ दें। कोई लाइन ठीक न लगे या परेशान करे, तो ऐप में उसकी रिपोर्ट करें।

04

आपके शब्द

आपकी आवाज़ आपके फ़ोन पर ही शब्दों में बदलती है, और आपकी आवाज़ की रिकॉर्डिंग कभी भेजी नहीं जाती। लाइव बातचीत के शब्द AI को जवाब देने के लिए भेजे जाते हैं, और हम उन्हें रखते नहीं। लाइव लाइनों का अनुवाद आपके iPhone पर होता है। पढ़ें प्राइवेसी पॉलिसी।

05

अगर अभी किसी से बात करनी हो

Hold the Floor अभ्यास का एक टूल है, क्राइसिस सेवा नहीं। अगर आप ख़तरे में हैं, तो अपने यहाँ का आपातकालीन नंबर मिलाएँ। मुफ़्त हेल्पलाइन मदद पेज पर हैं।